Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तुलसी के पौधों का गुण दुसरो तक कैसे पहुचाये विस्तार से जाने



तुलसी के पौधों का प्रचार करने में आप हमारा मदद करे तथा लोगो के बीच इसके गुणों के बारे में बताये


यद्यपि आजकल भी भारतीयों की एक श्रेणी में तुलसी पूजा का बहुत ही प्रचार है पर वह एक तुलसी ही मात्र रह गई है इससे कोई विशेष लाभ नहीं होता लोग उसे केवल पुण्य और स्वर्ग का साधन मानते हैं और इसलिए इस दिव्य बूटी के जो शारीरिक और मानसिक लाभ इस ब्लॉग में बतलाए गए हैं लोगों ने इसे सामान्य वस्तु समझ लिया है संस्कृति में एक कहावत है कि अति परिचय से हम किसी महत्वपूर्ण वस्तु या व्यक्ति के संबंध को भी मामूली समझने लग जाते हैं वही बात इस समय तुलसी के संबंध में भी चरितार्थ हो रही है हम भ्रम वास उसके अमूल्य गुणों को भूल गए हैं और जिन लोगों को उसके प्रयोग से बिना खर्च के सहज दूर किया जा सकता था उनके लिए विदेशी कीमती दवाइयां लेकर व्यर्थ में हानी उठा रहे हैं यदि वर्तमान समाज की रूचि और आवश्यकता अनुसार तुलसी प्रचार का कार्यक्रम बनाकर उसको कार्यवृत्त करने का प्रयत्न करें तो सर्वसाधारण का बहुत उपकार हो सकता है इस संबंध में जानकारी व्यक्तियों में सुझाव समय-समय पर दिए गए हैं उनका सारांश नीचे दिए जा रहा है

1 अभी तुलसी के पौधे प्रायः थांवला या गमलों में धार्मिक श्रद्धा की दृष्टि से लगाए जाते हैं और उसकी एक या दो पत्तियां प्रसाद या चरणामृत के रूप में सेवन कर ली जाती है पर इस तरह चिकित्सा और रोग निवारण का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता तुलसी जब पर्याप्त मात्रा में ताजा और सूखा सर्वत्र मिल सके तभी लोग उसका उपयोग कर सकते हैं इसलिए तुलसी की बकायदा खेती की जानी आवश्यक है

2 तुलसी के मिश्रण से और केवल तुलसी द्वारा आवश्यक औषधियां बनाकर तैयार रखने वाले औषधालय स्थापित किए जाएं जैसे च्यवनप्राश, द्राक्षासव आदि सर्वत्र तैयार मिलने से उनका प्रचार बढ़ गया है उसी प्रकार तुलसी का शरबत आंवले, अरिष्ट बटी, चूर्ण आदि को आधुनिक से बनाकर बेचा जाए तो लोगों में उसका प्रचार हो सकता है
3 यह प्रचार का युग है और एक साधारण वस्तु भी विज्ञापन तथा प्रचार के द्वारा दुनियाभर में फैला दी जाती है तुलसी के उनके गुणों से संपन्न होने पर भी औषध की दृष्टि से उनके गुमनाम स्थिति में रहने का मुख्य कारण यही है कि उसके प्रचार और परिचय की विधिवत चेष्टा नहीं की गई

4 देशी औषधियों और जड़ी-बूटियों के प्रचार में एक बाधा यह भी है कि उनको पैदा करने और उनके द्वारा औषधियां बनाने की ठीक व्यवस्था नहीं है चिकित्सा शास्त्र में औषधियों को किसी नियत ऋतु में पूर्ण परिपक्व हो जाने पर ही संग्रह करने का नियम है उसको सुरक्षा पूर्वक ऐसे ढंग से रखा जाए कि उसके गुण नष्ट न हो आजकल अनेक दुकानदार और वैद्य तो वर्षों पुरानी सड़ी गली औषधियों को काम में ले आते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि आयुर्वेद औषधियां डॉक्टरी के समान तुरंत प्रभाव दिखाने वाली नहीं होती इस दृष्टि से तुलसी एसी कोमल और सूचना युक्त बूटी है

5 तुलसी की कृषि को आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी बनाने का प्रयत्न किया जाए तुलसी के पत्तों की तरह तरह की औषधियां और चाय बनाने के अतिरिक्त उसके बीज रोगों के लिए बहुत उत्तम औषधि और टानिक के रूप में पाए जाते हैं इसलिए उनकी खपत काफी बढ़ सकती है और एक लाभदायक व्यापार किया जा सकता है तुलसी की मालाओं की भी पर्याप्त मांग है और तुलसी की असली माला अच्छे दामों में बिक सकती है
6 धर्म प्रचारकों पूजा पाठ करने वाले पंडित साधुओं का यह विशेष कर्तव्य है कि वे लोगों को तुलसी के गुण से परिचित कराएं और प्रेरणा दें कि तुलसी का पौधा अपने घर में अवश्य लगाएं जो लोग तुलसी या तुलसी विवाह करते हैं वे उन्हें कुछ समय आकुल परिवर्तन करके तुलसी के दस बीस या सौ पचास गमलों में लगे उत्तम पौधे इष्ट मित्रों तथा परिजनों को भेंट करें तो यह तुलसी की भक्ति के साथ-साथ एक बड़ा लोकोपयोगी कार्य भी होगा
7 तुलसी में वातावरण को शुद्ध बनाने की शक्ति है उसकी तरफ लोगों का ध्यान भी बहुत कम गया है इसका एक कारण यह भी है कि तुलसी को उगाने और उसकी अच्छी किस्म के पौधे तैयार करने की विधि ना तो सबको आती है और ना लोक समझना चाहते हैं हमने बहुत लोगों को तुलसी का पौधा लगाने की इच्छा करते देखा है पर उसके लिए विशेष प्रयत्न ना करने के कारण वे उसके लाभों से वंचित ही रह जाते हैं इसलिए यदि कोई तुलसी के अच्छे पौधे तैयार करके उन्हें गमलों सहित मुक्त में या उचित मूल्य लेकर लोगों को देने की व्यवस्था कर सके तो उसका प्रचार बढ़ सकता है यदि बंगले और कोठी वाले व्यक्ति अन्य पौधे के साथ दस पांच गमले तुलसी के रखें तो एक बड़ा हितकारी कार्य होगा इससे हानिकारक कीटों मच्छर मक्खियों  की वृद्धि रुक जाएगी और वातावरण में स्वास्थ्य दायक गुण पैदा हो जाएगा साधारण लोग भी अपने घर में एक दो पौधे तो आसानी से रख ही सकते हैं

अगर आप को हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो कृप्या लाइक एवं शेयर करे 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ