Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गरीब कल्याण योजना क्या है और किसे मिलेगा यह लाभ

गरीब कल्याण योजना क्या है और किसे मिलेगा यह लाभ

 इस कोरोनावायरस लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा ऐसे में मजदूरों के सामने रोजगार का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया इस हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक खास अभियान की शुरुआत की इस योजना का नाम गरीब कल्याण रोजगार योजना है योजना की लॉन्चिंग 20 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण रोजगार योजना को लागू किया इस योजना के तहत बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को 125 दिन रोजगार देने के लिए मुहैया कराया जाए आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी लेकिन 20 जुलाई को प्रधानमंत्री ने इस योजना को पूरी तरह से 6 राज्यों में लागू कर दिया गया

बिहार के खगड़िया जिले से इस योजना की शुरुआत की गई

इसके बाद पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ किया. इससे पहले उन्होंने तमाम लोगों से बातचीत की और उनके काम के बारे में जाना. पीएम मोदी ने उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली. इसके साथ ही सभी को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया. इस योजना की शुरुआत बिहार के खगड़िया जिले से की गई है.

 तो आइए जानते हैं कौन कौन से होंगे काम

ग्राम पंचायत भवन का निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग के काम का निर्माण

कुओं का निर्माण

आंगनबाड़ी केंद्र का काम

पीएम आवास योजना का काम

पीएम कुसुम योजना का काम

पीएम ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट का काम

जल संरक्षण एवं संचयन का काम

बागवानी का काम

10 श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबरन मिशन

11 भारत नेट के तहत फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने का काम

12 जल जीवन मिशन के तहत

 

इस योजना के कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

1- गरीब कल्याण योजना क्या है

इसका मकसद बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों को उनके काम तथा काम में रोज के तहत उपलब्ध कराया जाएगा 

इस योजना के तहत कितने राज्यों तथा जिलों को शामिल किया गया है

इस योजना में 6 राज्यों तथा 116 जिले शामिल किया गया है जिसमें बिहार 32 उत्तर प्रदेश 31 मध्य प्रदेश 24 राजस्थान 22 उड़ीसा 4 तथा झारखंड के 3 जिले शामिल है

 3 इस योजना के तहत आपको कितने दिनों का रोजगार मिलेगा

गरीब कल्याण रोजगार के तहत आपको साल में 125 दिनों के लिए रोजगार दिया जाएगा

कितने रुपए का है बजट

इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 50000 करोड रुपए का बजट तैयार किया है

5- क्या इस योजना के लिए आवेदन करना पड़ेगा

जी नहीं इस योजना के लिए किसी को भी आवेदन नहीं करना होगा केंद्र और राज्य स्वयं बाहर से आए प्रवासी मजदूरों का चयन करेंगे और उन्हें रोजगार प्रदान करेंगे


 यदि आपको अभी भी इससे संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप अपना सवाल नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं तथा हमारे साथ जुड़ सकते हैं

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ