काल किसे कहते है ? परिभाषा एवं उदाहरण
कार्य व्यापार समय और उसका पूर्ण या अपूर्ण अवस्था का बोध कराने वाली क्रिया के रूपांतरण को काल कहते हैं काल क्रिया का एक प्रमुख घटक है काल का अर्थ है समय
जैसे- राम घर जाता है।
राम घर गया था।
राम घर जाएगा।
काल के भेद
काल के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं
1 वर्तमान काल
2 भूत काल
3- भविष्य काल
1- वर्तमान काल- जिस क्रिया से कार्य के वर्तमान समय में संपन्न होने का बोध हो उसे वर्तमान काल कहते हैं ये पांच प्रकार के होते हैं।
1- सामान्य वर्तमान काल- जिससे क्रिया का होना या करना वर्तमान समय में मालूम हो उसे सामान्य वर्तमान काल करते हैं।
जैसे - वह जाता है
मैं जाता हूं
2- पूर्ण वर्तमान काल- जिस क्रिया से होने या करने के पूर्णता का बोध वर्तमान काल में हो उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं
जैसे - उसने खाना खाया है
उसने पढ़ा है
3- तत्कालिक वर्तमान काल- जिस क्रिया में कार्य के होने या करने की निरंतरता वर्तमान समय में मालूम हो उसे तत्काल वर्तमान काल कहते हैं इसमें क्रिया के वर्तमान काल में लगातार होते रहने का बोध होता है
जैसे मैं आ रहा हूं
वह आ रहा है

0 टिप्पणियाँ