विशेषण : परिभाषा, भेद एवं उदाहरण
विशेषण उस विकारी शब्द को कहते है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं।
बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, सुंदर, कायर, टेढ़ा–मेढ़ा, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा आदि
विशेषण के भेद
विशेषण के मुख्यतः 4 भेद होते हैं :- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण / गणना वाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
1. गुणवाचक विशेषण :
जो विशेषण हमें संज्ञा या सर्वनाम के रूप, रंग गुण, स्वभाव,आदि का बोध कराते हैं वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे:- ताज महल एक सुन्दर इमारत है।
- जयपुर में पुराना घर है।
- जापान में स्वस्थ लोग रहते हैं।
- मैं ताज़ा सब्जियां लाया हूँ
जैसा कि हमें पता है संज्ञा या सर्वनाम का रूप रंग, गुणवत्ता आदि का जो शब्द बोध कराते हैं वे विशेषण कहलाते हैं अतः ये शब्द विशेषण कहलायेंगे।
2. संख्यावाचक विशेषण :
ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या के बारे में बोध कराते हैं वे शब्द संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।यह 2 प्रकार के होते है
1- निश्चित संख्यावाची ( जैसे- एक लड़का , 20 रुपये )
2- अनिश्चित संख्यावाची ( जैसे- कुछ लोग,थोड़ा पानी,सब )
जैसे:
- विकास चार बार खाना खाता है।
- मीना चार केले खाती है।
- दुनिया में सात अजूबे हैं।
- हमारे विद्यालय में दो सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं।
अगर हम ये शब्द नहीं लगाते तो हमें निश्चितता नहीं होती। यहाँ ये शब्द हमें संज्ञा या सर्वनाम की संख्या के बारे में बता रहे हैं। अतः ये संख्यावाचक विशेषण कहलायेंगे।
3. परिमाणवाचक विशेषण :
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा (नाप तौल) के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे:- मुझे एक किलो टमाटर लाकर दो।
- बाज़ार से आते वक्त आधा किलो चीनी लेते आना।
- जाओ एक मीटर कपड़ा लेकर आओ।
- दो लीटर पानी
4. सार्वनामिक विशेषण :
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले आएं एवं विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएं तो वे शब्द सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।ये दो प्रकार के होते है
1-मौलिक (यह घर, वह लड़का, कोई नौकर etc)
2- यौगिक (ऐसा आदमी,etc )
जैसे
- कक्षा में अव्वल आया।
- वह आदमी अच्छे से काम करना जानता है।
- यह लड़की वही है जो मर गयी थी।
- कौन है जो सबसे उत्तम है ?
0 टिप्पणियाँ